छग चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष चुने गए अशोक

बिश्रामपुर | छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में सूरजपुर जिले को पहली बार प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के पद मिले। जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी अशोक अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और रौनक जैन को प्रदेश मंत्री पद पर निर्विरोध चुना गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी की अगुवाई में प्रदेशभर से नामांकन दाखिल हुए थे। इस बार सरगुजा संभाग से सूरजपुर जिले को अपेक्षित सदस्य संख्या के कारण अलग से निर्वाचन के लिए दोनों पद मिले। पहले सूरजपुर, सरगुजा जिले के अंतर्गत आता था। रायपुर में 20 मार्च को नामांकन दाखिल हुए थे। दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय होते ही जिले में पहली बार प्रदेश स्तर के पदों पर आम सहमति बनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *