बालोद| वन आधारित आजीविका और सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन को लेकर 26 मार्च को जिला पंचायत के सभाकक्ष में कार्यशाला होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य वन संसाधन प्रक्रिया को सरल बनाना और स्व सहायता समूहों को वन उत्पादों के संग्रहण, भंडारण और प्रसंस्करण में दक्ष बनाना है।


