बरही में करंट से युवक की हुई मौत निर्माणाधीन पीएम आवास में घटना

भास्कर न्यूज | बालोद मंगलवार को सुबह 8 बजे ग्राम बरही में करंट की चपेट में आने से लोमश ऋषि विश्वकर्मा (40 वर्ष) की मौत हो गई। पीएम आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान में यह घटना हुई। एक कमरा में जमीन गीली थी। तार निकला था। घटना के बाद लोमश को कार से अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। मृतक के दो बेटे मयंक व आयुष है। आयुष कक्षा 8वीं व मयंक 6वीं में अध्ययनरत है। लोमश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ निवासरत थे। ग्रामीणों के अनुसार तार कटा था, उसी को छू लिया। इस वजह से यह घटना हुई। मकान के एक कमरे को बेसिंग करने के लिए उसमें मिट्टी और पानी डाला जा रहा था। इसी दौरान पास के लोहे के खंभे में कटे हुए सर्विस तार से करंट प्रवाहित होने लगा। जो जमीन में फैल गया। इससे युवक को तेज झटका लगा और मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक करंट लगने के बाद लोमश तड़पने लगा। यह देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बांस के सहारे पोल से तार को अलग किया। इसके बाद उसे निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं। लोमश इलेक्ट्रॉनिक मोटर मिस्त्री था। कुछ दिन पहले ही सांकरा के पास हुए सड़क हादसे में 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *