बालोद| आखिरकार रेलवे विभाग ने दो माह के बाद बघमरा क्रॉसिंग में पटरी के बीच डामर बिछाकर समतल करा दिया है। यह काम होने से 20 गांव लोगों को राहत मिलेगी। दैनिक भास्कर में 23 मार्च को खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार हरकत में आए। पाररास क्रॉसिंग की तर्ज पर यहां डामर बिछाने, रबर लगाने का प्लान बनाए थे लेकिन एग्रीमेंट अनुसार पाऊवारा में काम हो गया।


