लुधियाना में जिंदा कुत्ते जलने का मामला:मालिक पर हो चुकी FIR, अब जिंदा कुत्तों को भी नहीं था छोड़ रहा,AWCS ने किया रेस्क्यू

पंजाब के लुधियाना में करीब 12 दिन पहले गांव खानपुर इलाके में एक किराये के मकान में आग लगने की घटना में आठ कुत्ते जलकर मर गए थे। पुलिस ने अवैध रूप से जानवरों को पकड़ने के आरोप में मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि आरोपियों ने कहा कि उन्होंने छोड़े गए कुत्तों को बचाया था। AWCS के हस्तक्षेप के बाद कुत्ते हुए रेस्क्यू इस मामले में अब AWCS ने हस्तक्षेप करके कुछ और कुत्तों का रेस्क्यू किया। जबकि आरोपी मालिक के खिलाफ थाना डेहलों की पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत लापरवाही और पशु कल्याण कानूनों के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया हुआ है। आरोपी मालिक गुरजंट सिंह ने AWCS और पीपुल फॉर एनिमल्स के सदस्यों के साथ भी कुत्तों के रेस्क्यू करने दौरान काफी बहसबाजी की। उसने उस चारदीवारी के गेट को ताला लगा दिया था। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कुछ जिंदा कुत्तों को उसके चंगुल से बचा लिया गया। इस मामले में पशु स्वयंसेवकों ने सख्त सजा की मांग की। आरोपी ने प्लॉट पर सीमेंट की बनाई थी स्लैब से चारदीवारी
इस प्लॉट पर उन्होंने सीमेंट की स्लैब से चारदीवारी के चारों ओर कुत्तों के लिए शेल्टर बनाया हुआ था। इस शेल्टर में बर्नीज़ माउंटेन पॉमेरियन, गोल्डन रिट्रीवर, मिक्स ब्रीड समेत अन्य नस्लों के करीब 10 से 15 नस्लों के कुत्तों को अवैध रूप से पिंजरों में रखा जा रहा था। बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और परिणामस्वरूप आठ कुत्ते जलकर मर गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *