नवरात्र पर्व पर डोंगरगढ़ में 10 ट्रेनों का स्टॉपेज:4 मेमू पैसेंजर का विस्तार, गोंदिया तक जाएगी लोकल; दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन अब 27 जून तक

चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया है। मां बम्लेश्वरी देवी दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके तहत 30 मार्च से 6 अप्रैल तक 10 ट्रेनें डोंगरगढ़ स्टेशन में रुकेंगी। इसमें लंबी दूरी की गाड़ियां भी शामिल हैं। दरअसल, इस बार चैत्र नवरात्र पर्व 30 मार्च से शुरू हो रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डोंगरगढ़ में नवरात्र पर्व पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। साथ ही डोंगरगढ़ स्टेशन में यात्रियों का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में रेलवे प्रशासन देवी दर्शन और मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा देने का आदेश दिया है। इन गाड़ियों का किया विस्तार दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन अब 27 जून तक चलेगी रेल यात्रियो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। अब यह 27 जून तक चलेगी। पहले इसे 28 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया गया था। 08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन एक अप्रैल से 26 जून और 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दो अप्रैल से 27 जून तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *