वार्षिक उत्सव: समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संजय का सम्मान किया

मनेंद्रगढ़ | छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर के नेतृत्व में आयोजित यूथ विंग के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में अधिवक्ता संजय सिंदवानी को समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। मनेंद्रगढ़ पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष सुरेश पुरी ने बताया की रायपुर व मनेंद्रगढ़ जिले में पंजाबी समाज के सामाजिक कार्यों में सिदवानी की भागीदारी हमेशा रही है। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा रायपुर के अध्यक्ष जवाहर खन्ना के द्वारा पंजाबी यूथ विंग के वार्षिक उत्सव पर संजय सिंदवानी को सम्मानित किया गया है। मनेंद्रगढ़ जिले के पंजाबी परिवारों के लिए यह हर्ष का विषय है। मनेंद्रगढ़ पंजाबी बिरादरी के कौशल अरोड़ा, सतीश एलाहबादी, अमित पुरी, राजेश कक्कड़, सुरेंद्र सिंदवानी, सतीश सेठी, राकेश साहनी, सुनील दुआ, हरिओम दुआ, प्रिंस दुआ सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन व मंत्री संजीव ताम्रकार ने उन्हें बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *