बंडामुंडा| रामनवमी के मौके पर बंडामुंडा के बाजार की चमक बढ़ गई है। पूरा शहर महावीरी झंडे से पटा पड़ा है। बंडामुंडा के डी केबिन मेन रोड से लेकर सी- सेक्टर, बी-सेक्टर और डीजल चौक तक हर तरफ महावीरी झंडे ही नजर आ रहे हैं। दुकानों में सजा कर रखे गए पताका से बाजार की रौनक बढ़ गई है। कई दुकानों में भगवान बजरंग बली की तस्वीर वाली पताका भी बेची जा रही है। इस बार बाजार में 25 से लेकर 1500 रुपए तक के झंडे मौजूद हैं।


