कान्यकुब्ज सभा ने मनाया होली मिलन पर्यावरणविद् डॉ. द्विवेदी हुए सम्मानित

भास्कर न्यूज| राजनांदगांव कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन समारोह गत दिनों ढोल मंजीरे की थाप पर बैसवारी फाग गायन के साथ मनाया गया। सामाजिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनांदगांव, बांधा बाजार एवं अंबागढ़ चौकी से आए विप्रजनों ने परंपरागत फाग गायन में सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. अरूण शंकर दीक्षित, ऋषि कुमार तिवारी, प्रकाश शुक्ला, प्रो. आरपी दीक्षित, डॉ. सूर्यप्रकाश द्विवेदी, विष्णु दत्त तिवारी, करुणा शंकर तिवारी, अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सचिव अजय शुक्ला एवं उमाकांत बाजपेयी ने दीप प्रज्जवलित किया। इसके पश्चात प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी को अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में पुरस्कृत होने पर शाल श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश तिवारी ने किया। इस अवसर पर समाज के पं. विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर करतल ध्वनि से उन्हें बधाई दी गई। समाज के सदस्यों ने इसे हर्ष व गर्व का विषय बताया। इसके पश्चात राजनांदगांव, बांधा बाजार एवं अंबागढ़ चौकी के विप्रजनों ने संयुक्त रूप से ढोल मंजीरे की थाप पर बैसवारी फाग की धुन छेड़ी जो देर शाम तक गूंजती रही। कार्यक्रम में जगदीश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, कार्तिकेय मिश्रा, निर्मल शुक्ला, दिनेश अवस्थी, प्रभात तिवारी, अरूण शुक्ला, अखिल शुक्ला, शैलेष शुक्ला, विवेक शुक्ला, सुरेन्द्र दुबे, विकास शुक्ला, मदन मोहन मिश्रा, नीरज बाजपेयी, ओंकार दीक्षित, धीरज द्विवेदी, अनिल तिवारी, अरूण बाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *