प्रदेश सहित राष्ट्र के विकास में साहू समाज का योगदान बहुत ही सराहनीय: रमन सिंह

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिला स्तरीय कर्मा जयंती का आयोजन मंगलवार को जिला साहू सदन में किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सदन बसंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. रमन ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के साथ-साथ प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज पूरी दृढ़ता, ईमानदारी, परिश्रम एवं मजबूती के साथ खड़ा है। साहू समाज मेहनतकश होने के साथ-साथ धार्मिक प्रवृत्ति वाला है। यह एक ऐसा समाज है जो नशे से दूर रहकर राज्य के विकास में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने भक्त माता कर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भक्ति बल पर बालक श्रीकृष्ण का आव्हान किया था। साहू समाज के लोग वर्तमान में कृषि, प्रशासन, व्यवसाय, राजनीति व सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं। विकास में अपना योगदान कर रहे हैं। विस अध्यक्ष ने साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सांसद दीपक बैज, विधायक डोंगरगांव दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी भोलाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। विकास के मामले में तेजी से बढ़ रहा छग डॉ. रमन ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ को पलायन करने वाला और पिछड़े राज्य के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब देश में विकास के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ देश का 18 प्रतिशत लोहा, 20 प्रतिशत सीमेंट, 30 हजार मेगावाट से अधिक का विद्युत का उत्पादन करता है, वहीं यहां के किसानों के अपनी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। उनके खाते में राशि अंतरित की जाती है। लोगों को भक्त मां कर्मा की जीवनी से मिलती है प्रेरणा पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि माता भक्त कर्मा का जीवन हम सभी को मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस अवसर पर समाज की वर्ष भर की संपूर्ण गतिविधियों की समीक्षा की जानी चाहिए और जिन क्षेत्रों में समाज एवं समाज के लोग आगे बढ़े हैं, उन्हें रेखांकित किया जाना चाहिए। इसके अलावा समाज अच्छाइयों को अपनाएं, बुराइयों का परित्याग करें। समाज में व्याप्त रूढि़वादी विचारों और परंपराओं का परित्याग कर आगे बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर समाज आगे बढऩे का प्रयास करें। उन्होंने उपस्थित माताओं-बहनों का आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने परिवार के बच्चों और सदस्यों को संस्कारवान बनाएं । कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *