अच्छी पहल: तुमड़ीबोड़ व्यापारी संघ का गठन, अजय जैन अध्यक्ष

तुमड़ीबोड़| तुमड़ीबोड़ में मंगलवार को व्यापारी संघ का गठन किया गया। व्यापारी संघ का गठन तुमड़ीबोड़ में पहली बार किया गया। व्यापारी संघ के गठन होने पर व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है। व्यापारी संघ की बैठक में सर्वसम्मति से अजय जैन को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष लीलाधर (लीलू ) साहू, सचिव धरम जैन, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, सलाहकार सुरेश जैन, अमरजोत साहू, विक्की सोनी, चिंता साहू, सहसचिव घनश्याम साहू को बनाया गया है। सदस्य गणों में प्रमोद पारख, डोमेस्वर पटेल, पुरुषोत्तम साहू, इंद्र वर्मा, आशीष साहू, दुलार पटेल, कोमल साहू, नीलकंठ साहू, दीपक चावड़ा, संजय सिंगी, संतोष साहू, गिरीश जैन, दीपक सेन, कोमल साहू को रखा गया है। वहीं मीडिया प्रभारी आकाश जैन एवं राकेश शर्मा चुने गए हैं। व्यापारी संघ के गठन पर सुनील जैन, अशोक जैन, नरेंद्र जैन, भूपेन्द्र सोनवानी (उपसरपंच), परमानंद कौशिक आदि ने हर्ष जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *