राजनांदगांव| बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ते ही तापमान में वृद्धि शुरू हो गई है। एक ही दिन में तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में तापमान का यह स्तर सबसे अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं तापमान में वृद्धि का दौर भी जारी रहेगा।


