साप्ताहिक बाजार से बाइक ले गए चोर, मामला हुआ दर्ज

अंबिकापुर | शहर के जोगीबांध गांव के सुखलाल राजवाड़े की बाइक साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई। घटना 23 मार्च की शाम 6:30 बजे की है। सुखलाल अपनी बाइक से भिट्ठी कला बाजार पहुंचा। उन्होंने बाजार के पार्किंग स्थल पर बाइक खड़ी की और खरीदारी करने चले गया। जब 7 बजे लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाइक की कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है। सुखलाल ने मणीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *