बरनाला में मां ने बच्ची को नहर में फेंका, मौत:पति से विवाद, खुद भी पीछे कूदी, बचने पर गिरफ्तार

पंजाब के बरनाला जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव कुब्बा में एक महिला ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपनी 5 साल की बेटी गुरनूर कौर को नहर में फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गई। आसपास के लोगों ने मां-बेटी को नहर से बाहर निकाला। दोनों को तुरंत बरनाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां की जान बच गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज लिया है। अक्सर मायके चली जाती थी महिला जानकारी के अनुसार धनौला थाने के एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच हरदेव सिंह से घटना की सूचना मिली। जांच में पता चला कि महिला का पति बारू सिंह से घरेलू विवाद चल रहा था। इस कारण वह अक्सर अपने मायके चली जाती थी। पुलिस ने मृतक बच्ची के पिता के बयान पर महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *