मोगा में ट्रक से टकराई कार, ड्राइवर की मौत:अचानक लगाए ब्रेक, वाहन छोड़कर फरार, नौकरी पर जा रहा था

पंजाब के मोगा जिले में बदनी कलां के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही कार ट्रक से टकरा गई। कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फिरोजपुर जिले के रहने वाले कुलजिंदर सिंह(35) के रूप में हुई है। वह अपने गांव से नौकरी के लिए सरसा जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बदनी कलां थाना के एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई सुखजिंदर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। गांव भागी के रहने वाले ट्रक ड्राइवर बिक्कर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *