अमृतसर में पानी की टंकी पर चढ़ी अध्यापक:सरकार खिलाफ की नारेबाजी,बोले-CM करें 2 हजार PTI टीचरों की भर्ती

पंजाब के अमृतसर में आज बेरोजगार फिजीकल शिक्षा टीचर यूनियन पंजाब के सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। टीचर रोष जाहिर करने के लिए फ्रेंड कालोनी मजीठा रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। टीचरों द्वारा टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे मनदीप सिंह टीचर बोला… जानकारी देते हुए टीचर मनदीप सिंह ने कहा कि आज सरकार के खिलाफ रोष जाहिर कर रहे है। सरकार ने कुछ काम अच्छे भी किए है जेसे कि पंजाब पुलिस में अभी भर्ती की है। इसी तरह सरकार से मांग है कि PTI 2000 की जो नोटीफिकेशन निकाली गई है उसमें उन्हें भी परीक्षा में बैठने दिया जाए। मनदीप ने कहा कि 2 साल से भर्ती परीक्षा की सभी टीचर तैयारी कर रहे थे। अब जो नोटीफिकेशन जारी हुआ है उसमें संशोधन किया गया है नया गजट 07 मार्च 2025 जारी किया गया है जिसमें सिर्फ CPED/DPED को ही रखा गया है और बाकी रहते सभी अध्यापन कोर्सों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर निकाल दिया गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की तीन जजों वाली बैंच द्वारा पीटीआई 244 भर्ती के साथ संबंधित मनजीत सिंह बनाम पंजाब सरकार CWP केस नंबर-451/2008 में दिए गए फैसले के अनुसार पीटीआई भर्ती के लिए संबंधित विषय में सभी उच्च योग्यता प्राप्त फिजीकल एजूकेशन अध्यापन कोर्सों को शामिल किया गया है। इसलिए 2000 पीटीआई भर्ती पर इस जजमेंट को लागू किया जाए। पिछले 20 साल से पीटीआई अध्यापकों की भर्ती नहीं हुई है। इस कारण सभी साथी ओवरएज की समस्या का सामना कर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *