लुधियाना में आग लगने से NRI महिला की मौत:अस्पताल में दो दिन पहले दम तोड़ा, किराएदार पर हत्या का शक

पंजाब के लुधियाना में 60 वर्षीय महिला को जिंदा जला दिया गया। महिला को आग कैसे लगी यह अभी अनसुलझी कहानी है। इस केस में फिलहाल पुलिस ने एक किराएदार को हिरासत में लिया है। मृतक महिला की बेटी के बयानों के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। मृतक महिला का नाम नरिंदर कौर है। नरिंदर कौर है अमेरिका की सिटिजन जानकारी मुताबिक नरिंदर कौर अमेरिका की सिटिजन है। करीब डेढ़ वर्ष पहले वह भारत आई है। हैबोवाल में रघुनाथ पार्क नजदीक घर में अकेली ही रहती थी। घर के नीचे एक किराएदार को उसने कमरा दिया हुआ था। रविवार को अचानक देर शाम उसके घर से चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी। पोस्टमॉर्टम के बाद होगा खुलासा आस-पास के लोगों ने कमरे में आग लगी देखी तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान नरिंदर कौर ने दम तोड़ दिया। नरिंदर के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि नरिंदर के शरीर पर जो घाव हुए असमान्य है। कोई ज्वलनशील पदार्थ भी उस पर डाला हो सकता है। उधर, थाना हैबोवाल की एसएचओ मधु बाला ने कहा कि नरिंदर कौर की बेटी के बयानों के बाद वह अगली कार्रवाई करेंगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *