छात्राओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर शासकीय पॉलीटेक्निक अंबिकापुर में नंदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड क्लासरूम द्वारा छात्राओं के लिए सात दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम हुआ। इसमें रोजाना 50 छात्राएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में क्रिटिकल थिंकिंग, सॉफ्ट स्किल, टीम मैनेजमेंट, प्रेजेंटेशन स्किल, डिसीजन मेकिंग, ओरल कम्युनिकेशन, लाइफ स्किल और इंटरव्यू स्किल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्राओं ने फीडबैक दिया। उन्होंने बताया कि इससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिनिधित्व करने की योग्यता में सुधार हुआ। समापन पर प्राचार्य आर. जे. पांडेय ने कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई गुण होता है। जरूरत उसे निखारने की है। इसी सोच के साथ छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए यह पहल की गई। कार्यक्रम समन्वयक माधुरी तिग्गा, संयोजक डॉ. आरती चौबे और रिसोर्स पर्सन हिमांशु पज़ारे मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *