अंबिकापुर | मायापुर की रहने वाली पिंकी सिन्हा ने एमपी जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से “सामाजिक चेतना के विकास में हिन्दी पत्रकारिता का योगदान’ विषय पर पीएचडी पूरी की है। उन्हें शोधार्थी के रूप में डॉ. किर्ति बाजपेयी के निर्देशन में पीएचडी की उपाधि मिली। पीएचडी से पहले उन्होंने “डॉ. बद्रीनारायण मिश्र की कविताओं का अध्ययन” विषय पर एमफिल किया था। यह शोध उन्होंने डॉ. हेमलता माहेश्वरी के निर्देशन में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर से पूरा किया। इस दौरान उन्होंने होलीक्रॉस विमेंस कॉलेज और साईं बाबा कॉलेज, अंबिकापुर में कई वर्षों तक सहायक प्राध्यापिका के रूप में सेवाएं दी हैं।


