निगम कमिश्नर ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया

भास्कर न्यूज | चिरमिरी चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़ साजा पहाड़ पहुंच मार्ग से रोजाना की तरह मंगलवार रात हल्दीबाड़ी निवासी सुरेन्द्र समुंद्रे पारा डोल रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर लौटने के दौरान वाहन की ठोकर से घायल हो गए। उसी वक्त उस मार्ग से गुजर रहे नगर पालिका निगम के कमिश्नर रामप्रसाद आचला लौट रहे थे। उन्होंने घायल को अपने वाहन में बैठकर चिरमिरी बड़ा बाजार स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां बता दें कि घायल पारा डोल रेलवे स्टेशन में कार्यरत है। निगम कमिश्नर राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में अयोजित बैठक में शामिल होने गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *