समरसता की प्रतीक मानी जाती हैं साहू समाज की माता कर्मा: संदीप

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर भक्ति माता कर्मा का जन्म साहू समाज में हुआ, लेकिन वे समरसता की प्रतीक मानी जाती हैं। जगन्नाथ पुरी में उनकी रसोई से बना भोजन सभी समाज के लोग एक साथ बैठकर ग्रहण करते हैं। यह सामाजिक एकता का बड़ा उदाहरण है। यह बातें ग्राम सकरिया में आयोजित भक्ति माता कर्मा की जयंती समारोह में जिला साहू समाज के महामंत्री संदीप साहू ने कही। उन्होंने कहा कि साहू समाज के हर वर्ग में दानवीर भामाशाह का उदाहरण दिया जाता है। उन्होंने समाज और देश के लिए अपना सर्वस्व दान कर मिसाल पेश की थी। जब भी समाज के लोगों को अवसर मिला, उन्होंने देश और दुनिया के लिए सोचने वाले अच्छे नागरिक तैयार किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राजेश साहू ने माता कर्मा के जीवन पर जानकारी साझा की। जिला अध्यक्ष एमसीबी रामबरन साहू और जनपद उपाध्यक्ष बैकुंठपुर प्यारे साहू ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूजन, आरती, भोग और भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान नरेश्वर रजक, लक्ष्मी यादव, चुन्नी पैकरा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथि का स्वागत करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *