भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्ठा गांव में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिले से जिपं अध्यक्ष मोहित पैकरा और उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े को भी जिम्मेदारी दी गई है। पटना मंडल के प्रभारी कपिल जायसवाल और सह प्रभारी अनिल साहू बनाए गए हैं। नपं अध्यक्ष गायत्री सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है। कुड़ेली मंडल के प्रभारी लक्ष्मण राजवाड़े और धीरेंद्र साहू होंगे। बैकुंठपुर मंडल की जिम्मेदारी कमलेश यादव और नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे को दी गई है। चरचा मंडल में प्रभारी शैलेष शिवहरे और नपाध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल होंगे। सलका मंडल में नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह और रामकृष्ण शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। बचरापोड़ी मंडल में प्रभारी विनोद साहू और अशोक जायसवाल होंगे। सोनहत मंडल में बसंत राय और नवरतन पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। जनपद सदस्य गायत्री देवी साहू, पार्षद प्रदीप तिवारी, जनपद सदस्य धर्मवती राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष प्यारे साहू, जिपं सदस्य शिव कुमारी सोनपाकर और जपं अध्यक्ष आशा देवी सोनपाकर को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोरिया जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि 500 से अधिक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता 30 मार्च की सुबह कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।


