हिमाचल में 5 महीने से बिना संगठन के कांग्रेस:अध्यक्ष के कारण फंसा पेंच, रजनी पाटिल का दावा झूठा, पार्टी वर्कर मायूस, दफ्तर में सन्नाटा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 15 दिन के भीतर नया संगठन बनाने का दावा करके दिल्ली लौटीं थी। मगर 28 दिन बीतने के बाद भी कांग्रेस का संगठन नहीं बन पाया। प्रदेश में 146 दिन से संगठन की एक्टिविटी नहीं हो रही। कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसरा है। इससे पार्टी वर्कर मायूस हैं। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बदलने या कंटीन्यू करने की उधेड़बुन में फंसा हुआ है। इस वजह से फैसला नहीं ले पा रहा,क्योंकि हिमाचल कांग्रेस का एक धड़ा प्रतिभा सिंह को बदलना चाह रहा है, वहीं वीरभद्र सिंह समर्थक प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष के तौर पर कंटीन्यू देखना चाहते हैं। खड़गे ने 7 नवंबर को सभी कार्यकारिणी भंग की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने बीते साल 6 नवंबर को हिमाचल की राज्य, जिला, ब्लॉक कमेटियों के साथ साथ महिला कांग्रेस कार्यकारिणी भी भंग कर रखी है। इसके बाद से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के बावजूद यहां इकलौती पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बची हैं। इसके विपरीत बीजेपी 18 लाख नए सदस्य बनाने के साथ साथ नए ब्लॉक और जिला अध्यक्ष बना चुकी है। नई ऊर्जा से लबरेज बीजेपी कांग्रेस सरकार पर हर मुद्दे पर जोरदार ढंग से घेर रही है। मगर सरकार को डिफेंड करने के लिए कांग्रेस के पास कोई पदाधिकारी नहीं बचा। हाईकमान ने ऑब्जर्वर भी भेजे, मगर कार्यकारिणी नहीं बनी हाईकमान ने नई कार्यकारिणी के लिए नवंबर में ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान को ऑब्जर्वर बनाकर हिमाचल भेजा था। इसी तरह चारों संसदीय क्षेत्र व जिला स्तर पर भी पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए थे। सभी ऑब्जर्वर फील्ड में जाकर कांग्रेस नेताओं से वन टू वन बात करके हाईकमान को रिपोर्ट सौंप चुके हैं। इसके बाद रजनी पाटिल भी हिमाचल आकर सभी नेताओं से वन टू वन बात कर चुकी हैं। फिर भी नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका। AICC ने इन्हें लगाया था ऑब्जर्वर हाईकमान ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक शांतनु चौहान, हमीरपुर लोकसभा का गुरप्रीत, शिमला का ओमवीर यादव और मंडी संसदीय क्षेत्र का गौरव भाटिया को पर्यवेक्षक बना रखा है। शिमला जिला का ऑब्जर्वर राजीव वर्मा, सिरमौर का चरणजीत सिंह निक्कू, सोलन का प्रवीण चौधरी, मंडी का मुजफ्फर गुर्जर, कुल्लू का पुरुषोतम नागर, किन्नौर का शिवराम बाल्मीकि, लाहौल स्पीति का मनोज कौशिक, कांगड़ा का रवि ठाकुर, चंबा का अखिलेश, ऊना का रूद्र प्रताप, बिलासपुर का दीपक और हमीरपुर जिला का प्रभाकर झा को ऑब्जर्वर बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *