चतरा रामनवमी महासमिति का विस्तार सांसद कालीचरण सिंह संरक्षक बनें

भास्कर न्यूज| मयूरहंड थाना परिसर में गुरुवार को ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, संचालन थाना प्रभारी आशीष प्रसाद ने किया। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी ने सरकार के गाइड लाइन के अनुसार शांति पूर्वक आपसी भाईचारगी के साथ पर्व मनाने की अपील की। मौजूद लोगों को कई निर्देश दिया। इस दौरान बारी बारी से लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी अखाड़ा के अध्यक्ष व सचिव से निर्धारित रूट प्लान के बारे में पूछा गया। सभी अखाड़ों में दस दस वोलेंटियर बनाने और जुलूस के रास्ते में आस पास के भवन पर पुलिस बल के साथ सरकारी वोलेंटियर की तैनाती का निर्णय लिया गया। इस मौके पर जीप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया रामनाथ यादव, अजय कुमार उर्फ हरी भुइयां,मुखिया प्रतिनिधि ईश्वरी मेहता,नरेश भुइयां,पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह,राजकुमार मेहता,पंचायत समिति सदस्य रामटहल गुप्ता, अश्विनी सिंह,अजय कुमार, बालेश्वर यादव, रामसेवक यादव, सुरेश प्रसाद मेहता,अनिल कुमार मेहता,रुस्तम अंसारी, अनिरुद्ध राणा, मुबारक अंसारी,लक्ष्मी राणा, दिलीप राणा, भोला ठाकुर, अर्जुन महतो,सकल भुइयां, नरेश भुइयां, गुड्डू रजक, सिकंदर मेहता,आबिद अंसारी,संतोष यादव,गोलू केशरी, समेत कई लोग मौजूद थे। भास्कर न्यूज | चतरा चतरा माधव मंदिर गौरक्षणी में गुरुवार को चतरा रामनवमी महासमिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष देवनंदन उर्फ देवा सोनी ने की। बैठक का संचालन रामनवमी महासमिति के महासचिव शशिकांत सहाय उर्फ बड़े ने किया। बैठक में महासमिति का विस्तार किया गया। जिसमें सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान,पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह,जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी,पूर्व विधायक प्रत्याशी रेशमी प्रकाश को संरक्षक बनाया गया। कमिटी में अध्यक्ष देवनंदन उर्फ देवा सोनी, महासचिव शशिकांत सहाय उर्फ बड़े, उपाध्यक्ष कृष्णा साव, अमन यादव,अभिषेक निषाद,बिट्टू कुमार को चुना गया। वहीं सचिव हिमांशु कुमार उर्फ हनि,गोविंद पासवान,सोनू अग्रवाल,पवन साहू ,अभिषेक केशरी तथा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार को बनाया गया। रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष देवनंदन सोनी ने उपस्थित सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी से रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सहयोग करने की अपील किया। मौके पर कई रामनवमी पूजा क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *