चतरा गोशाला का चुनाव संपन्न, पंकज अध्यक्ष व आलोक बने सचिव

भास्कर न्यूज | चतरा चतरा गौशाला न्यास का चुनाव गुरुवार को हरलाल तालाब स्थित गौशाला कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पंकज कुमार प्रजापति को अध्यक्ष, आलोक रंजन उर्फ छोटू सिंह को सचिव तथा बिनोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। सबों का मां शब्द की ध्वनि से स्वागत किया गया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवमनोनीत अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने अध्यक्ष बनाने के लिए गौशाला के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद औऱ विश्वास के साथ उन्हें अध्यक्ष बनाया गया, कमिटी के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए आप सबों के सहयोग की अपेक्षा है। नव मनोनीत सचिव आलोक रंजन सिंह और कोषाध्यक्ष बिनोद गुप्ता ने कमिटी के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। बताते चलें कि चुनाव के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष विद्यासागर आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। तत्पश्चात न्यास कर्ता विश्वंभर मिश्रा उर्फ हठयोगी बाबा के मार्गदर्शन में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। चुनाव के लिए पर्यवेक्षक गोविंद सिंह को बनाया गया था। नव चयनित कमिटी को संरक्षक शंकर तुलस्यान, नागेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर आर्य, पूर्व सचिव जितेंद्र पाठक, नीलेश रंजन, रामनारायण सिंह, श्रीराम शास्त्री, शंकर दयाल सिंह, सुशील कुमार सिंह, पंकज दुबे, मदन शाह, परशुराम शर्मा,अन्नू शंकर गुप्ता , रविन्द्र कुमार, अरुण कुमार सिन्हा, पंकज प्रजापति, चंदन प्रजापति, उमा शंकर गुप्ता, मनोज पांडेय, विक्रांत कुमार, बिंदु कुमार, नवीन कुमार, गंगाधर शास्त्री, धर्मेंद्र पाठक , सुबोध कुमार,मोहित कुमार, बिनोद सिंह, आमोद कुमार, रंजीत कुमार, चंद्रपाल पाठक, संजीत कुमार, ओम प्रकाश पाठक, राजेश कुमार पांडेय, सुधीर कुमार जायसवाल, सतीश कुमार मिश्रा,चुन्नू सिंह, कुमार हेमंत, भानु प्रताप सिंह, परमानंद आर्या, सुभाष चंद्र मिश्रा, मनोज सोनी, चंदन सोनी, जमुना साव, अमित कुमार अकेला सहित अन्य सदस्यों ने बधाई दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *