भास्कर न्यूज | लोहरदगा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं के लिए चल रहे छः दिवसीय बैंक बीसी सखी प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य हर पंचायत में बैंक की बीसी सखी हो ताकि हर एक व्यक्ति को बैंक की आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल सके। मौके पर जेएसएलपीइस जिला प्रबंधक एफआई बिट्टूस खेस, जेएसएलपीइस के साकेत सुमन, निदेशक सुरेश भगत उपस्थित हुए। बिट्टूस् ने कहा की आज बैंक की भूमिका काफी बढ़ती जा रही है। लोग अभी भी बैंक जाने से कतराते है जिस कारण वे बैंकों द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित होते रहे है। भगत ने कहा की इस प्रशिक्षण से आये दिन होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। यह प्रशिक्षण वित्तीय समावेशन में सहायक सिद्ध होगा। सभी प्रशिक्षुओं का आईआईबीएफ ऑन लाइन परीक्षा का आयोजन किया गया।


