भास्कर न्यूज | जामताड़ा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत स्वीकृति देने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में हुई बैठक में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति भुगतान पर निर्णय लिया गया। समिति ने समीक्षा के बाद 1322 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति भुगतान को मंजूरी दी। बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी अबिश्वर मुर्मू समेत अन्य समिति सदस्य और कार्यालय कर्मी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि छात्रवृत्ति भुगतान में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।


