हिंदुस्तान केबल्स कॉलोनी के आवास में पंखे से लटका मिला वृद्ध का शव, जांच शुरू

भास्कर न्यूज | चित्तरंजन हिंदुस्तान केबल्स ऑफिसर्स कॉलोनी के एक परित्यक्त आवास में 68 वर्षीय मंटू पाल का शव फंदे से लटका मिला। उनका आधार कार्ड घटनास्थल से बरामद हुआ। गुरुवार सुबह कॉलोनी के 6 नंबर बस स्टैंड के पास कुछ महिलाएं कबाड़ और सामान इकट्ठा करने आई थीं। उन्होंने पंखे के हुक से लटका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। रूपनारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक ने अपनी लुंगी का इस्तेमाल कर फंदा लगाया। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मंटू पाल सीमांत पल्ली, रूपनारायणपुर के निवासी थे। हाल ही में परिवार के साथ वृद्धाश्रम के पास एक क्वार्टर में रह रहे थे। उनके पुत्र गोविंद पाल ऑटो चालक हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि 25 मार्च की सुबह मंटू पाल घर से निकले थे, उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *