2 मामलों में भगौड़ा था, पुलिस की आंखों में धूल झोंक चोरियां करता रहा

लुधियाना| पुलिस की आंखों में धूल झोंककर साथी समेत चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले भगौड़े को थाना जोधेवाल की पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों ने 4 दिन पहले ही जनता कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के 2 कंगन, 90 हजार रुपए कैश और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बरामद की है। आरोपियों की पहचान बाल सिंह नगर के रहने वाले साजिद लहरी और रजा बुल अंसारी के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले हैं। दोनों से पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसीपी दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने जनता कॉलोनी, राहों रोड में शंभू कुमार के घर पर वारदात को अंजाम दिया था। जिस पर थाना जोधेवाल की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें काबू किया। आरोपी और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इस बारे में उनसे सख्ती से पूछताछ कर रही है। रजा बुल पर पहले भी हैं मामले दर्ज, 2 में भगौड़ा आरोपी रजा बुल अंसारी पर पहले भी 4 मामले दर्ज हैं। साल 2021 में उस पर थाना दरेसी में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इसमें अदालत में पेश न होने पर वह भगौड़ा है। साल 2022 के मामले में भी वह भगौड़ा है। इसके बाद थाना दरेसी में भी आरोपी पर साल 2024 में दो मामले दर्ज हुए। इनमें भी अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *