भास्कर न्यूज | लुधियाना बाइक सवार के सिर पर गंंडासे से वार कर गंभीर घायल करने के आरोप में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने प्रीत नगर के रहने वाले दविंदर सिंह को नामजद किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को दिए बयानों में हरकृष्ण नगर, शिमलापुरी के रहने वाले पीड़ित भूपिंदर कुमार का कहना है कि वह अपने बाइक पर घर आ रहा था। आरोपी भी अपने मोटरसाइकिल पर उसके पीछे था। उसका कहना है कि जब वह सब्जी मंडी के नजदीक पहुंचा तो आरोपी ने उसके सिर पर गंडासे से वार किया। इससे वह गिरकर घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे धमकियां देते हुए फरार हो गया।


