लुधियाना| इमीग्रेशन एक्ट के मामले में पेश न होने पर अदालत ने आरोपी को भगौड़ा करार दिया। इस पर थाना डाबा ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। आरोपी का नाम हरजिंदर सिंह है, वह सरदूलगढ़, मानसा का रहने वाला है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी पर साल 2019 में थाना डाबा में इमीग्रेशन एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में वह अदालत में पेश नहीं हुआ। जिस पर अदालत ने उसे भगौड़ा करार दिया ।


