रूठकर मायके रह रही पत्नी को पीटा और सास का भी सिर फोड़ा,पर्चा

लुधियाना| रूठकर मायके गई पत्नी से दामाद ने ससुराल आकर मारपीट की। जब उसकी सास बीच बचाव करने आई तो उसने उसके सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया। महिला को चंडीगढ़ स्थित सैक्टर 32 के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना सदर की पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम कुमार शर्मा है, वह धांधरा का रहने वाला है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने यह मामला धांधरा एन्क्लेव, धांधरा रोड की रहने वाली रिहाना खातून की शिकायत पर दर्ज किया है। रिहाना का कहना है कि उसकी बेटी नूर जहां प्रवीण की आरोपी से शादी हुई थी। पति ने विवाद के बाद उसकी बेटी 4 महीने से उनके पास रह रही है। उसका कहना है कि 22 मार्च को उसकी बेटी व दामाद में फोन पर बहसबाजी हुई। रात को उसका दामाद अपने साथी के साथ घर आ गया। उसने मेरी बेटी के थप्पड़ मारा। शोर सुनकर जब वह और उसका पति बीच बचाव करने गए तो आरोपी ने उसके सिर पर भी ईंट मारकर घायल कर दिया और फिर दोनों आरोपी फरार हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *