लुधियाना| बुड्ढा दरिया में डेयरी वेस्ट फेंकने वालों पर निगम की तरफ से कार्रवाई जारी है। नगर निगम ने इस मामले में ऐसे ही 2 ओर डेयरी वालों पर थाना डिवीजन नंबर 7 में मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों की पहचान डेयरी कांप्लेक्स, ताजपुर रोड निवासी सुरजीत सिंह और मिक्की को नामजद किया है। पुलिस ने यह मामला जोन बी, स्थित अर्बन वाटर एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट लिमिटेड के जेई की शिकायत पर दर्ज किया हे। आरोप है कि यह दोनों अपनी डेयरियों का वेस्ट बुड्ढा दरिया में फेंकते हैं।


