लुधियाना| किराया मांगने पर एनआरआई महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रघुबीर पार्क, जस्सियां निवासी 55 वर्षीय नरिंदर कौर पर रविवार को किरायेदार के बेटे ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। मृतका की बेटी के अनुसार, उनके किरायेदार पांच महीने से किराया नहीं दे रहे थे। घटना के दिन आरोपी आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। नरिंदर कौर ने पुलिस और मोहल्ले वालों को पूरी घटना बताई थी। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।


