बूट कैंप में स्टार्टअप्स को मंच, फार्म 77 के अमनिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पुरस्कार

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के किसान मेले के दौरान निधि-टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर (निधि-टीबीआई) द्वारा आयोजित बूट कैंप में कृषि आधारित स्टार्टअप्स को अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर मिला। इस कार्यक्रम में किसानों और उद्यमियों ने अपने वैल्यू-एडेड उत्पादों के साथ हिस्सा लिया। बूट कैंप में फलों, सब्जियों, अनाज और दालों से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिनमें फ्लोरल फ्रेगरेंस, पैकेज्ड जूस, अचार, हनी प्रोडक्ट्स और वेजिटेबल पाउडर जैसी इनोवेटिव आइटम शामिल रहीं। इस दौरान प्रतिभागियों को अपने उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री रणनीतियों को सुधारने के टिप्स भी दिए गए। कार्यक्रम का मार्गदर्शन निधि-टीबीआई (डीएसटी, भारत सरकार) के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर और पीएयू के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के डायरेक्टर डॉ. रमणदीप सिंह और को-प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर व फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग की प्रिंसिपल फूड टेक्नोलॉजिस्ट डॉ. पूनम ए. सचदेव ने किया। दोनों विशेषज्ञों ने स्टार्टअप्स को प्रतिस्पर्धी बाजार में सफल होने के लिए जरूरी ज्ञान और कौशल प्रदान किए। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के खास आकर्षण में फार्म 77 के संस्थापक अमनिंदर सिंह कालर को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना शामिल रहा। उन्हें यह पुरस्कार निधि-टीबीआई पहल के तहत उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। इस उपलब्धि में फार्म 77 की टीम, जिसमें सीईओ गुरिंदर सिंह, बीएम समीर गौतम, ए एंड ईओ पल्लवी कल्याण और टीए आकाशदीप सिंह शामिल हैं, की भी अहम भूमिका रही। स्टार्टअप्स को मिली नई राहइस बूट कैंप ने कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान किया। इस पहल से किसानों और स्टार्टअप्स को अपने उत्पादों को बाजार में उतारने और अपनी उपज का अधिक मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिला। इससे कृषि क्षेत्र में उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *