कैलाश नगर पुलिस चौकी में घुसकर हमले का मामला, 10 गिरफ्तार

लुधियाना| कैलाश नगर पुलिस चौकी में घुसकर हमला व तोड़फोड़ करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम कृष्ण कबीर खोसला, अनुभव विज, विशाल विज, रजत मल्होत्रा, मुकुल मल्होत्रा, दिव्यांशु दत्त, सुनील विजय रिश्व साहनन, मनोज विज व मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ जारी है। बता दें कि बुधवार को आर्य कॉलेज के पीछे दो गुट आपस में झगड़ रहे थे। सूचना मिलने पर कैलाश नगर पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई सुखजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को पकड़कर हिरासत में लिया। वह उन तीनों को लेकर कैलाश नगर पुलिस चौकी पहुंचे। जैसे ही वह अंदर आए, तभी उनके पीछे ही आरोपियों के साथी भी उन्हें छुड़वाने के लिए आ गए। उन लोगों ने आते ही पुलिस चौकी के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस चौकी में हंगामा किया और वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों से मारपीट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *