ओरिएंटेशन कार्यक्रम में एक मजबूत शैक्षिक नींव के महत्व पर बल दिया

लुधियाना| बीसीएम स्कूल, चंडीगढ़ रोड के फाउंडेशनल स्टेज ने नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नए विद्यार्थियों के स्वागत और अभिभावकों को विद्यालय की शैक्षिक दृष्टि से अवगत कराने के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया। प्रिंसिपल रितु स्याल ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए मजबूत शैक्षिक नींव की महत्ता पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अमनप्रीत कौर और सिमरन ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय के शैक्षणिक ढांचे और सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। डीन अकादमिक्स गुरप्रीत कौर ने 21वीं सदी के कौशल, अनुभवात्मक शिक्षण और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया। विद्यालय के काउंसलर सागर ने बच्चों में सकारात्मक अनुशासन, जिम्मेदारी और आत्मनियंत्रण विकसित करने के उपाय सुझाए। प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *