सिविल अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर आज से शुरू होगा

पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सिविल अस्पताल में बने मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर ओटी का 18 मार्च को उद्घाटन किया है। एंटी बैक्टिरयल फ्लोरिंग, सेंट्रलाइज्ड सिस्टम आदि उपकरणों से लैस यह ओटी आज यानी 28 मार्च से शुरू हो जाएगा। सर्जरी के डॉक्टर डॉ. अंकुर ने बताया कि यहां किसी भी विभाग की सर्जरी करने से पहले ओटी को सेनेटाइज करना जरूरी है। गत दिन तक सेनेटाइज करने के बाद सारे उपकरण इस ओटी में शिफ्ट किए गए हैं और आज से ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे। डॉ अंकुर ने ये भी बताया कि सर्जरी के ऑपरेशन बुधवार और शनिवार के दिन होंगे। वहीं, ईएनटी के सोमवार और वीरवार को होंगे। बाकी के दिन आर्थोपेडिक्स के ऑपरेशन होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *