डिंपल ने जीता बेस्ट अवॉर्ड

लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी की पीएचडी की स्टूडेंट डिंपल मंडला को बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड मिला है। उन्होंने सस्टेनेबल रोडेंट पेस्ट कंट्रोल क्विनेस्ट्रोल-लोडेड नैनोपार्टिकल्स फॉर फर्टिलिटी रेगुलेशन विषय पर पोस्टर बनाया था। यह पोस्टर वैज्ञानिक नीना सिंगला और नैनोटेक्नोलॉजी विशेषज्ञ अनु कालिया के साथ मिलकर तैयार किया गया। यह सम्मान हाल ही में पीएयू में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज फॉर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल एग्रीकल्चर में दिया गया। डिंपल मंडला प्रमुख सलाहकार और प्रिंसिपल जूलॉजिस्ट (रोडेंट्स) नीना सिंगला के मार्गदर्शन में शोध कर रही हैं। पीएयू के कुलपति सतबीर सिंह गोसल, डीन (पीजी स्टडीज) एमआईएस गिल और जूलॉजी विभागाध्यक्ष तेजदीप कौर क्लेर ने डिंपल की इस उपलब्धि की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *