लुधियाना| सुंदर नगर महिला मंडल ने गणगौर माता का बनोला कमल लोहिया के घर पर रखा। गणगौर पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और विवाह को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार, पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता पार्वती ने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कठोर तपस्या की और भगवान शिव को प्राप्त किया। इस पर्व पर कुंवारी लड़कियां अच्छे वर और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए गणगौर माता की पूजा करती हैं। इस अवसर पर मंजू लोहिया, इंद्रा कोठारी, जया बुच्चा, रेखा दुग्गड़, आरती सेठिया, रेखा लोहिया, कोमल, टीना, प्रेम सेठिया, लता भंडारी और अंजू पींचा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।


