बिहार से हथियारों की डिलीवरी करने आए 2 काबू, पिस्तौल, दो मैगजीन मिलीं

बिहार से अमृतसर में हथियारों की डिलीवरी देने आए 2 आरोपियों को रेलवे पुलि‍स ने काबू किया है। उनके कब्जे से 32 बोर की एक देसी पिस्तौल, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान गांव संत टोला, थाना हवेली, खड़गपुर, मुंगेर, बिहार के रहने वाले शुभम कुमार व गांव धपरी, थाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार के रहने वाले राजा के रूप में हुई है। आरोपियों ने यह हथियार अमृतसर में किस व्यक्ति को देने थे इस बारे में पूछताछ जारी है। जीआरपी के इंचार्ज पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान काबू किया गया। टीम, स्टेशन पर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर 2 लोग पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़े। शक के आधार पर रोक कर सामान की तलाशी ली गई, तो उनसे हथियार बरामद हुए। आरोपी शुभम कुमार ही हथियार सप्लाई का धंधा करता है, जबकि राजा को उसने बतौर डिलीवरी मैन अपने पास रखा है। आरोपी ने बताया कि वह यह हथियार 32 हजार रुपए में लाया था। इसे उसने 55 हजार रुपए में अमृतसर के एक व्यक्ति को डिलीवर करना था। अमृतसर में यह हथियार किसे डिलीवर किए जाने थे। इस बारे में उससे पूछताछ जारी है। पलविंदर सिंह का कहना है कि आरोपियों का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी शुभम कब से यह हथियारों की सप्लाई कर रहा है और उसने पंजाब में किस किस व्यक्ति को यह अवैध हथियार सप्लाई किये हैं। इस धंधे में कौन-कौन शामिल है। इसकी भी रिमांड दौरान पूछताछ की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *