पेपर लीक मामले के दो आरोपी गोरखपुर से रांची लाए गए

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले का अनुसंधान कर रही सीआईडी की टीम ने प्रश्न पत्र देने के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसा उगाही करने वाले गिरोह के दो सरगना को गोरखपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले का गिरधर पारसा का रहने वाला संदीप त्रिपाठी उर्फ शशि भूषण दीक्षित और गोरखपुर के परखोली का रहने वाला विवेक रंजन शामिल हैं। इन दोनों को 27 मार्च को गोरखपुर से रांची लाने के बाद जेल भेज दिया गया। इससे पहले सीआईडी की टीम ने इस मामले में गिरोह के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जिनमें पांच आईआरबी के जवान, एक असम राइफल्स का सिपाही व एक होमगार्ड का जवान शामिल थे। इन सभी को सीआईडी की टीम रिमांड पर लेने की तैयारी में है, ताकि यह पता चल सके कि प्रश्न पत्र देने के नाम पर इन लोगों ने कितने व कहां-कहां के अभ्यर्थियों से पैसे उगाही की, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। सीजीएल की परीक्षा 21 व 22 सितंबर 2024 को तीन पालियों में आयोजित की गई थी, जिसके पेपर के नाम पर उगाही की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *