शांति में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई : बीडीओ

उंटारी रोड | थाना परिसर में गुरुवार को रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दुबे ने की। इस मौके पर दोनों पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रामनवमी के जुलूस को तय मार्ग व निर्धारित समय पर निकालने पर भी सहमति बनी। सीओ बासुदेव राय ने कहा भगवान राम के यादगार मे पर्व को मनाते हैं। हम सबों को भगवान राम के आदर्श को अपनाएं। बीडीओ श्रवण कुमार भगत ने कहा कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी। एक जुट होकर पर्व मनाएं। पुलिस इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान ने कहा कि जुलूस के दौरान उन्माद फैलानेवाले और भड़काऊ नारा लगानेवाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *