छात्रों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया

भास्कर न्यूज|गढ़वा खरौंधी प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय राजी के बच्चों का गुरुवार को औद्योगिक भ्रमण भवनाथपुर टाउन शिप में अवस्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में कराया गया। भ्रमण दल को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार एवं विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल के रवाना होने के पूर्व विद्यालय के शिक्षक देवाशीष कुमार चौबे ने बच्चों को अनुशासित रहने एवं औद्योगिक भ्रमण का अपने शैक्षिक एवं व्यवहारिक वातावरण में लाभ उठाने हेतु निर्देशित किये। औद्योगिक भ्रमण में बच्चों ने बैंक के अंदर जाकर के केवाईसी अपडेट करने बैंक में रूपए पैसे जमा करने एवं निकासी के फॉर्म को भरने तथा अन्य बैंकिंग संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त किए। कंप्यूटर नेटवर्किंग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त किये। औद्योगिक भ्रमण दल के साथ विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार यादव, मोहम्मद मुनीब नजीर कुरैशी, कुमारी सावित्री, सविता कुमारी, व्यावसायिक प्रशिक्षक लियाकत अली अंसारी, अनुज प्रसाद यादव, आलोक कुमार चौबे, दीनानाथ त्रिपाठी, नागेंद्र कुमार एवं अजय तिर्की मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *