भास्कर न्यूज|गढ़वा स्थानीय जीएन कॉन्वेंट(10+2) स्कूल के सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी बच्चों को अभिभावकों की उपस्थिति में समारोह आयोजित कर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक सह शिक्षाविद एमपी केशरी, प्राचार्य सीबी सिन्हा, उपप्राचार्य बसंत ठाकुर एवं गणमान्य अभिभावकों के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक एमपी केशरी ने कहा कि कोशिश करने वालों को कभी हार नहीं होती। जीवन में निरंतर बढ़ने के लिए प्रयास और कार्य को प्राथमिकता देना होगा। विद्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम तथा परीक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को शील्ड, प्रशस्ति पत्र, गिफ्ट एवं रीडिंग मटेरियल प्रदान कर विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं उपस्थित अभिभावकों के द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान बेस्ट मॉनिटर के लिए नवम वर्ग की संध्या कुमारी, अष्टम का प्रतीक तिवारी ,बेस्ट डिसिप्लिन के लिए नवम का हिमांशु और षष्ठम वर्ग का सादात राज, बेस्ट यूनिफॉर्म के लिए षष्ठम का उत्कर्ष और पंचम वर्ग का मिष्टी केशरी, बेस्ट कैप्टन हाउस में नवम की समृद्धि भाग्यश्री और दिव्यांशु कश्यप, बेस्ट असेंबली गाइडलाइन के लिए नवम वर्ग का कृष्ण केशरी, बेस्ट अटेंडेंस के लिए तृतीय क्लास का श्रद्धा कुमारी और षष्ठम वर्ग की आराध्या कुमारी वहीं बेस्ट डांसर के लिए अष्टम की शिवांगी पाल और तृतीय क्लास की देवराज को सम्मानित किया गया।


