खालसा कॉलेज नर्सिंग में वार्षिक खेल दिवस आयोजित

अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वार्षिक खेल दिवस 2025 का आयोजन हुआ। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर ने कार्यक्रम की अगुआई की। खालसा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार खुशविंदर कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना और शारीरिक तंदुरुस्ती के महत्व पर अपने विचार साझा किए। खेल मुकाबलों की शुरुआत बैडमिंटन, मार्बल रेस, थ्री लैग रेस, चाटी रेस, ऑक्टोपस रेस, 100 मीटर दौड़, रिले, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो और टग ऑफ वॉर जैसी प्रतियोगिताओं से हुई। उद्घाटन समारोह में चार हाउस— कैलिस्टों, नाइटेंगल, हैंडरसन और ओरेम— के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। डॉ. कुमार ने प्रिंसिपल डॉ. अमनप्रीत कौर और नीलम हंस के साथ मिलकर कंवरजीत सिंह पोस्ट बेसिक बीएससी पहला वर्ष और नवनीत कौर जीएनएम दूसरा वर्ष को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एथलीट के पुरस्कार से सम्मानित किया। जसप्रीत कौर जीएनएम दूसरा वर्ष, नवदीप कौर जीएनएम तीसरा वर्ष और नवनीत कौर जीएनएम दूसरा वर्ष ने सहायक प्रोफेसर अनुकिरणजीत कौर और हरलीन कौर द्वारा आयोजित परीक्षा में क्रमशः 3100, 2100 और 1100 रुपए के नकद पुरस्कार जीते। अन्य विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *