अमृतसर | सी-पाइट कैंप रणिके अमृतसर के अधिकारी कैप्टन अजीत सिंह ने बताया कि अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के युवाओं के लिए आर्मी अग्निवीर भर्ती रजिस्ट्रेशन 14 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक खुला है। भर्ती के लिए मुफ्त फिजिकल और लिखित परीक्षा की ट्रेनिंग सी-पाइट कैंप, आईटीआई रणिके अमृतसर में चल रही है। युवाओं को ट्रेनिंग, पढ़ाई, रहने और खाने की सुविधा पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, 10वीं/12वीं सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए 7009317626, 9872840492 पर संपर्क कर सकते हैं।


