मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन करेगी नशा विरोधी अभियान का समर्थन : जसबीर सिंह

भास्कर न्यूज | अमृतसर मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान में पूरा साथ देने का भरोसा दिया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि उनका कोई भी सदस्य किसी को भी नशे की दवाइयां नहीं देगा और यदि ऐसा होता है तो वे उसका डटकर विरोध करेंगे। वीरवार को एसडीएम अजनाला रविंदर सिंह अरोड़ा को लिखित रूप में दिए गए पत्र में एसोसिएशन के पदाधिकारी जसबीर सिंह, सरबजीत सिंह, संजीव कुमार, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह, स्वर्णजीत सिंह सौड़ियां, अमृतपाल सिंह आिद ने कहा कि उनकी एसोसिएशन का हर सदस्य रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर है। गांवों और दूरदराज के इलाकों में लोगों को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि पंजाब नशा मुक्त हो। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी एसोसिएशन का कोई भी सदस्य नशे की दवाइयां बेचता हुआ पकड़ा गया तो वे उसका बिलकुल भी साथ नहीं देंगे। इसके बजाय, पुलिस और सरकार की पूरी मदद करेंगे। एसडीएम अजनाला रविंदर सिंह अरोड़ा ने एसोसिएशन की इस कोशिश की सराहना करते हुए कहा कि अगर आप जैसे लोगों का साथ इस मुहिम को मिल गया तो वह दिन दूर नहीं जब पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *