मारपीट करने के आरोप में बाप-बेटे पर केस

अमृतसर| थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप गब्बर और उसका बेटा रघु के रूप में हुई है। इसके अलावा कुछ अज्ञात युवकों को भी पर्चे में शामिल किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सौरव चौधरी निवासी रामा नंद बाग ने बताया कि उसकी गाड़ी खराब होने पर उसने मेकेनिक को गाड़ी बनाने को दी। उस समय उसे एक जरूरी कॉल आई तो वह एयरपोर्ट की ओर निकल पड़ा। जब वह कटड़ा मोती रात पार्क के पास पहुंच तो वहा दोनों आरोपी बाप-बेटे अपने गनमैन के साथ मिलकर उसपर हमला कर दिया। उसे गाड़ी के शीशे को तोड़ने की धमकी भी दी। आरोपी रघु के पास पिस्तौल भी थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *