अमृतसर| थाना ब्यास की पुलिस ने गन्ने का रस पी रहे युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह, तजिंदर सिंह, कैप्टन सिंह निवासी सतोवाल के रूप में हुई है,जबकि दो अज्ञात युवक शामिल है।शिकायत में अजयपाल सिंह निवासी सतोवाल ने बताया कि वह अड्डा बुताला में गन्ने का रस पी रहा था, कि आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी, जब रोका तो तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया।


